छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

राउरकेला वन विभाग ने राउरकेला के बन्डा़मुंडा इलाके से मुन्ना साहू नामक एक वन जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है! मुन्ना साहु ने 94 तोता झारखंड में बेचे है। 7 तारीख की शाम राउरकेला और रांची वन विभाग ने एक साथ मिलकर छापेमारी कर बन्डा़मुंडा इलाके से मुन्ना साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मुन्ना को पहले भी एक बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी रैकेट के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने तथा छानबीन करने के लिए मुन्ना को झारखंड ले जाया गया है!

प्रारंभ में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 82 नग _अलेक्जेंडराइन तोता_ के अवैध लेनदेन के लिए पानपोष रेंज के ओआर केस संख्या 173 / 2023-24 दिनांक 22.01.2024 में मामला दर्ज किया गया था।

अब वह रांची डिवीजन में 94 नग _अलेक्जेंड्रिन तोता_ के परिवहन के लिए अंतरराज्यीय रैकेट में शामिल है, ओ आर केस संख्या 12906 दिनांक 05.02.2025 के तहत। उसे दिनांक 07.02.2025 को रांची वन प्रभाग और राउरकेला वन प्रभाग के संयुक्त अभियान द्वारा रोका गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button