दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया अपाचे मोटरसायकल कुल किमती लगभग 50 हजार रुपये किया गया बरामद

आरोपी पूर्व में भी थाना गांधीनगर कोतवाली और मणिपुर से बाइक चोरी के मामले में चालान हुआ है

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शानू हिरण साकिन करजी थाना दरिमा द्वारा दिनांक 02/02/25 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी जिला चिकित्सालय मे कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, कि घटना दिनांक 01/02/25 कों प्रार्थी प्रतिदिन की भाती अपने मोटरसायकल अपाचे क्रमांक सीजी /15/ डी एम/ 7814 कों मेडिसिन विभाग के पास खड़ा कर अपना काम करने चला गया था,

प्रार्थी दोपहर मे बाहर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल खड़े किये हुए स्थान पर नही था, आस पास पता तलाश किया जो पता नही चला,कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के मोटरसायकल कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 38/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी हुए मोटरसायकल के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात किये गए थे, दौरान पता तलाश मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि लोधिमा सेमरपारा निवासी राहुल विश्वकर्मा लोधिमा मे मोटरसायकल बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं,

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही राहुल विश्वकर्मा को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम राहुल विश्वकर्मा आत्मज शांतिलाल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन बरछापुरा थाना जेबर जिला सिहोर मध्यप्रदेश हाल मुकाम लोधिमा सुमेरपारा थाना मणीपुर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक कों जिला अस्पताल अम्बिकापुर से मेडिसिन विभाग के बगल मे खड़े अपाचे मोटर सायकिल की चोरी करना स्वीकार किया गया एवं उक्त चोरी किये हुए वाहन को ग्राम लोधिमा सुमेरपारा में घर के पास छुपा कर रखना बताया,

आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया मोटरसायकल कुल किमती लगभग 50 हजार रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपी द्वारा घटना कारित किया स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी पूर्व में भी थाना गांधीनगर कोतवाली और मणिपुर से बाइक चोरी के मामले में चालान हुआ है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह ,सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह,आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल शर्मा , अनिल सिंह साइबर सेल से आरक्षक रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *