
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल का रोड शो, भाजपा पर लगाया लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
अलग-अलग वार्डों में होगा जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं, कांग्रेसियों से जुटने की अपील
रायगढ़। 7 फरवरी (शुक्रवार) को रायगढ़ में कांग्रेस के जिला प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू और कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस जनता से सीधा संवाद स्थापित कर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।
भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा को हार का डर सता रहा है, जिसके चलते सत्ता के दखल और प्रशासनिक दबाव के जरिए कांग्रेस प्रत्याशियों पर धनबल और भय का प्रयोग किया गया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी और मतदाताओं में असंतोष देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
शुक्ला ने कहा कि चुनाव को लोकतांत्रिक बनाए रखने और भाजपा के दखल के खिलाफ कांग्रेस मजबूत तरीके से मैदान में है। इसी के तहत उमेश पटेल के नेतृत्व में रोड शो आयोजित किया जा रहा है।
रोड शो का रूट चार्ट और कार्यक्रम विवरण
प्रातः 11:30 बजे से शुरू होगा रोड शो:
- वार्ड 39: जगन्नाथ मंदिर से चुना भट्ठा कोतरा रोड तक
- वार्ड 40: चुना भट्ठा से मारुति पॉइंट गली होते हुए प्रणामी मंदिर तक
- वार्ड 1: राजीव नगर गली नंबर 2 से दूध डेयरी के सामने तक
- वार्ड 2: दूध डेयरी से प्रियदर्शी गेट, शीतला मंदिर, बावलीकुआं और दशरथ पान ठेला तक
दोपहर से पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं:
- वार्ड 29: मिनीमाता चौक से प्रगति चौक तक पदयात्रा
- वार्ड 31: लेबर कॉलोनी में नुक्कड़ सभा
- वार्ड 32: बांझिनपाली में नुक्कड़ सभा
- वार्ड 35: कबीर चौक, झोपड़ी पारा मोहल्ला, दुर्गा चौक
- वार्ड 36: दुर्गा चौराहे में नुक्कड़ सभा
कांग्रेसजनों से रोड शो में सक्रिय भागीदारी की अपील
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से रोड शो और नुक्कड़ सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि पार्टी का जनाधार और मजबूत हो सके।