दंतेवाड़ा: डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, हालांकि पुलिस और जांच अधिकारी आग के कारण की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

यह फैक्ट्री कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से खोली गई थी। यहां बेरोजगार युवाओं और युवतियों को रोजगार मिल रहा था, और फैक्ट्री से बने कपड़े देश भर के बाजारों में भेजे जाते थे।

रविवार सुबह फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग में फैक्ट्री की सिलाई मशीनें, कपड़े और कंप्यूटर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट था, लेकिन मामले की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *