आर्थिक अनियमितता: सेंट्रल जीएसटी दफ्तर में सीबीआई की दबिश, देर रात तक पूछताछ

By
Advertisement
Advertisement

आर्थिक अनियमितता की शिकायत को लेकर रायपुर में सेंट्रल जीएसटी के मुख्यालय में सीबीआई की टीम ने छापा मारा। जब जीएसटी अधिकारी व कर्मचारी शाम 5 बजे घर जाने जाने की तैयारी में थे। उसी समय सीबीआई की टीम पहुंची। इसके साथ ही उसने इंफोर्समेंट विंग के अधिकारी

रात 11 बजे तक सीबीआई की जांच और पूछताछ चलती रही। चर्चा है कि कुछ दिन पहले ही जीएसटी में अनियमितताओं के नाम पर दो कारोबारियों से 7 लाख रुपए की उगाही की गई। इस मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के दो अधिकारियों पल्लव परगनिया और आशीष पाठक को निलंबित किया गया था।

तब मामले की शिकायत राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक पहुंची थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की थी। सीबीआई का छापा भी इसी कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *