35 वर्षों की सेवा के बाद दो सहायक उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने किया सम्मानित

Advertisement

एएसपी बलरामपुर ने साल-श्रीफल भेंट कर दी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना

बलरामपुर। जिले के पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार दुबे और सहायक उपनिरीक्षक सरधा कुजूर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने उन्हें साल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

35 साल से अधिक की सेवा के बाद मिली विदाई
➡️ एएसआई अनिल कुमार दुबे ने 35 वर्ष, 5 माह, 28 दिन तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं।
➡️ एएसआई सरधा कुजूर ने 33 वर्ष, 3 माह, 16 दिन तक पुलिस बल में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
➡️ 31 जनवरी 2025 को दोनों अधिकारी औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए।

सम्मान समारोह में हुई भावुक विदाई
जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी और एसडीओपी रामानुजगंज मोहम्मद याकूब मेमन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन, पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए सराहना
एएसपी बलरामपुर ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पुलिस विभाग में अनुकरणीय सेवाएं दीं और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनके बेहतरीन कार्य और समर्पण से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा लोगों की रक्षा और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का कार्य है, जिसे दोनों अधिकारियों ने पूरी निष्ठा से निभाया

पुलिस सेवा के अनुभव किए साझा
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने अपने दीर्घकालिक पुलिस सेवाओं के अनुभव को सभी के साथ साझा किया और विभाग में बिताए गए पलों को याद किया।

कार्यक्रम में जिला पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *