राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 30 जनवरी 2025/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करते हुए महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

शहीदों के सम्मान में मौन धारण

स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया। इसी के साथ विकासखंड स्तर पर और विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी शहीदों के सम्मान में मौन धारण किया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ

कलेक्टर श्री कटारा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए हमें पहले खुद नशे से दूर रहना होगा और अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना होगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *