राधा गोविंद मंदिर में प्रत्येक दिन होती है आरती और भगवान को लगता है भोग,  प्रभु आदिकांत सारंगी करते है निस्वार्थ सेवा

By
Advertisement

चक्रधरपुर। रेलवे अंचल के श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में प्रत्येक दिन राधा गोविंद की आरती , तुलसी आरती और मंदिर परिक्रमा और भोग के साथ साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता हैं। मंदिर कमेटी में अध्यक्ष सह अधिवक्ता आदिकान्त सारंगी के द्वारा मंदिर में श्री राधा गोविंद की सेवा की जाती है। वे निस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा करते है।

प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक भागवत कथा वाचन, श्री राधा गोविंद आरती ,तुलसी आरती, मंदिर परिक्रमा और भजन कीर्तन के साथ साथ  प्रसाद वितरण कार्यक्रम  आयोजित किया जाता है। आगामी शनिवार को इस कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया जाएगा। जिसमे अधिक से अधिक लोगो को शामिल होने का निवेदन किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *