नाम निर्देशन का तीसरा दिन

By
Advertisement

जिला पंचायत सदस्य हेतु 06 नामांकन पत्र किए गए क्रय, 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम निर्देशन के तीसरे दिन बुधवार को जिला पंचायत सदस्य हेतु 06 नामांकन पत्र क्रय किए गए। वहीं 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

बता दें नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे जनसूचना अधिकारी कक्ष में पूरी होगी, जबकि नामांकन की संवीक्षा इसी कक्ष में 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।

प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी, द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी तथा तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी। प्रथम चरण का परिणाम 20 फरवरी, द्वितीय चरण का परिणाम 23 फरवरी, तृतीय चरण का परिणाम 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में ही घोषित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *