Team India Victory Parade: ‘विक्ट्री परेड’ में मची टीम इंडिया के जीत धूम, फैंस के जोश के सामने फीकी पड़ गई समंदर की लहरें, देखें तस्वीरें
![](https://khabarsar.in/wp-content/uploads/2024/07/k001.jpg)
Team India Victory Parade: ‘विक्ट्री परेड’ में मची टीम इंडिया के जीत धूम, फैंस के जोश के सामने फीकी पड़ गई समंदर की लहरें, देखें तस्वीरें
टी 20 विश्व कप जितने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम कल भारत पहुंची। जहां उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
टी 20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के लिए आयोजित विक्ट्री परेड में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहां हजारों क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
बता दें कि बेरिल तूफान के कारण तीन दिन बाद जब भारतीय टीम स्वदेश लौटी तो फैंस ने दिल खोलकर वर्ल्ड चैंपियंस का स्वागत किया गया।
भारतीय टीम 17 साल बाद टी20 विश्व चैंपियन बनी हैं. ऐसे में फैंस ने विश्व चैंपियन खिलाड़ियों के साथ जश्व मनाने का एक भी मौका नहीं गवाया।
मुंबई में समदर के किनारे घंटो से अपने हीरोज का इंतजार कर रहे फैंस किसी तरह से अपने चेहते स्टार्स की एक झलक लेना चाहते थे।
समंदर की लहरों के सामने फैंस का जनसैलाब ऐसा था कि अरब सागर की लहरें फैंस के जोश के सामने फीकी नजर आईं। लगभग एक घंटे से अधिक चले विक्ट्री परेड की कई मनमोहक तस्वीरें आई है।
विक्ट्री परेड के बाद हजारों की संख्या में फैंस वानखेड़े में विश्व विजेताओं का स्वागत कर रहे थे। रोहित एंड कंपनी को वानखेड़े में बीसीसीआई द्वारा सम्मानित किया।
बताया गया कि टीम को 125 करोड़ की प्राइज मनी भी दी गई। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान एक विक्ट्री लैप भी निकाला और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।