छत्तीसगढ़

नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डॉ विजय सिंह गहराई ने तस्वीर भेंट कर दी बधाई , कहा आपके नेतृत्व में नए सिरे से होगा झारखंड का चहुमुखी विकास

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीसरी मुख्यमंत्री बनने एवं सत्य के पथ पर चल कर जेल से बाहर आने पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गगराई ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन की तस्वीर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि जिस तरह आपने सत्य का मार्ग अपनाकर कर जेल की चारदीवारी तोड़ कर जेल से बाहर आए और झारखंड प्रदेश के चहुमुखी के लिए कदम बढ़ाएं हैं।

उन्होंने श्री सोरेन से कहा की आपके तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने।के बाद अब नए सिरे से झारखंड का विकास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को विश्वास दिलाया की वह भी आपके ही नक्शे कदम पर चलकर प्रदेश की जनता को को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने और उनकी समस्याओं का दूर करने का प्रयास कर करूंगा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन से उन्होंने कहा की झारखंड प्रदेश को आपकी जरूरत है। आपके ही दिशा निर्देश से झारखंड प्रदेश का विकास हो सकता है।

झारखंड की जनता चाह रही थी कि आप जल्द से जल्द मुख्यमंत्री पद का शपथ लेकर लोक हित के लिए कार्य करें। आज वह समय आ गया है कि आप झारखंड राज्य के विकास को और बुलंदी तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएं ।उन्होंने कहा की चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। आपके मार्गदर्शन से ही इस विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सकता है। मुलाकात के दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने क्षेत्र की कई समस्याओं को भी रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ विजय सिंह गागराई को उनकी सभी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button