सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबो को किया विफल

By
Advertisement

थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी बीजापुर, बीडीएस बीजापुर, 85 वी वाहिनी केरिपु टीम ने मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग पर अलग अलग स्थानों में डिमाईनिंग ड्यूटी के दौरान 05-05 किग्रा के 02 IED किया बरामद।

डीआरजी बीजापुर, बीडीएस बीजापुर, 85 वी वाहिनी केरिपु टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी। ड्यूटी के दौरान मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग घाटी रास्ते में अलग अलग स्थानों से माओवादियों के द्वारा लगाये गये 05-05 किग्रा के 02 IED बरामद किया गया। बीडीएस टीम द्वारा बरामद IED को मौके पर सुरक्षित नष्ट किया गया।

माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये थे

क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को लगातार विफल किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचे, मार्गो की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिये सुरक्षा बलों के द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *