इंजीनियर अमीर उल्लाह खान को राज्य स्तरीय पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

By
Advertisement

रायगढ़। सीएसपीडीसीएल रायगढ़ के सतर्कता संभाग में पदस्थ सहायक अभियंता अमीर उल्लाह खान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्युत मुख्यालय, डगनिया रायपुर में प्रदान किया जाएगा।

अमीर उल्लाह खान ने सतर्कता अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है। उनके चयन पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *