बच्चों का दान का धान बेचकर शराब पी गया शिक्षक

By
Advertisement
Advertisement

कांकेर में नशे में धुत होकर स्कूल में सोता मिला

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नशे में धुत होकर शिक्षक स्कूल में सोता रहा। जानकारी के मुताबिक छेरछेरा में विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर दान मांगा था, शिक्षक ने उस धान को बेचकर शराब पी ली।

मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम पलाचूर प्राथमिक शाला का है। जहां बुधवार को सहायक शिक्षक राम कुमार कोमरा नशे में धुत होकर सोता नजर आया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

कांकेर में नशे में धुत होकर शिक्षक स्कूल में सोता रहा।

ग्रामीणों के अनुसार स्कूली बच्चे छेरछेरा पूर्णिमा में घर-घर जाकर दान मांगकर धान और अन्य सामग्री एकत्रित किए थे। शिक्षक को इसकी जानकारी मिलते ही धान को ले जाकर दुकान में बेच दिया।

उस पैसे का शराब सेवन कर लिया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शिक्षक रोजाना इसी हालत में स्कूल पहुंचता है और अब तक उच्च अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे समस्याएं बनी हुई है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है, वह बहुत निंदनीय है एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है।

लगातार आ रही शिकायतें

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की यह कोई पहली घटना नही है, इसके पहले भी कई वीडियो आ चुके हैं और लगातार विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके लगातार जिले से वीडियो सामने आ रहे हैं। शिक्षकों का शराब के नशे में स्कूल पहुंचना, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

बलरामपुर जिले में भी शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल।

बलरामपुर में भी शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल

बलरामपुर जिले में भी शराब के नशे में धुत एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं शराबी टीचर बच्चों को बिना पढ़ाए निकल भी गए।

मामला कुसमी विकासखंड के सोनपुर गांव स्थित प्राथमिक शाला बैगापारा का है। सहायक शिक्षक का नाम गणेश राम बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे यह भी कह रहे हैं कि, गुरुजी रोज ही ऐसे आते हैं।

मामले का वीडियो वायरल हुआ तो डीईओ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि, एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो शराब के नशे में पाया गया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच के लिए है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई करूंगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *