रायपुर ब्रेकिंग: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित

1 Min Read
Advertisement

रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में 11 फरवरी 2025 को संपन्न होंगे। इसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतगणना 15 फरवरी को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • पहला चरण: 17 फरवरी 2025
  • दूसरा चरण: 20 फरवरी 2025
  • तीसरा चरण: 23 फरवरी 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगी।

परिणामों की घोषणा:

  • पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के नतीजे खंड स्तर पर 19, 22 और 25 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
  • जिला पंचायत सदस्य के नतीजे जिला मुख्यालय में 20, 23 और 25 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *