बलरामपुर जिले के विजयनगर धान उपार्जन केंद्र से 1 करोड़ 14 लाख रुपए के धान खरीदी में गड़बड़ी करने का मामला आया सामने

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के विजयनगर धान उपार्जन केंद्र से 1 करोड़ 14 लाख रुपए के धान खरीदी में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसमें विजयनगर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्घ करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर जिले के विजयनगर धान उपार्जन केंद्र से धान खरीदी वर्ष 2023- 24 में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। खाद्य निरीक्षक के द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि 3576.18 क्विंटल धान जिसकी राशि 1 करोड़ 10 लाख 86 हजार 158 रुपए वही 12983 नग बारदाना जिसकी राशि 3 लाख 24 हजार 575 रूपये की गड़बड़ी पाई गई है।

खाद्य निरीक्षक ने जांच के दौरान कुल गड़बड़ी 1 करोड़ 14 लाख रुपए का पाया है जिस पर उन्होंने विजयनगर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। विजयनगर पुलिस ने धान गड़बड़ी के मामले में धारा 409 के तहत मामला पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसमें 12 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही 10 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *