शहरी गरीब परिवारों की आजीविका हेतु शहरी आजीविका मिशन

By
Advertisement
Advertisement

दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना नगर पालिक निगम रायगढ़ के द्वारा संचालन किया जा रहा है, जिसमे शहरी गरीब परिवार के सदस्यों को आजीविका का नए-नए अवसर प्रदाय किया जा रहे हैं जिसके तहत शहरी गरीब महिलाओं को स्व सहायता समूह निर्माण कर अच्छी बचत के माध्यम से अपने निजी जरूरत की पूर्ति की जा रही है स्व सहायता समूह को बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जो समूह की दीदियों को आपस में व्यवसाय से जोड़ने एवं आजीविका चलाने में सहयोग प्राप्त हो रहा है वर्तमान में 1175 स्व सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है

एवं स्व सहायता समूह को ₹10000 का अनुदान राशि योजना अंतर्गत प्राप्त हुआ है, साथ ही शहर स्तर पर सिटी लेवल फेडरेशन कार्यरत है जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न समूह द्वारा व्यवसाय जैसे कि आचार, बड़ी, पापड़, बैग कुशन सिलाई, साड़ी ब्लाउज सिलाई, होटल व्यवसाय, दीदी बर्तन बैंक, गढ़ कलेवा, मिलेट्स कैफे एवं अन्य विभिन्न व्यवसाय किया जा रहा है दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत लगभग 512 स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज के द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया है जिससे कि आपसी लेनदेन एवं आजीविका संवर्धन कार्य कर रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *