तातापानी महोत्सव 2025: संक्रांति परब में सांस्कृतिक रंगों की होगी धूम

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर। प्रदेश के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव का भव्य आयोजन 14 से 16 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

गर्म जल स्रोत और धार्मिक महत्व से प्रसिद्ध तातापानी

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। गर्म जल स्रोत और धार्मिक आस्था के चलते यह स्थल पूरे देश में प्रसिद्ध है। उत्सव को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

तातापानी महोत्सव 2025 में पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ स्कूली बच्चों, स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।

  • 14 जनवरी:
    • प्रख्यात छत्तीसगढ़ी गायिका गरिमा दिवाकर और उनकी टीम की प्रस्तुति
    • स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति
  • 15 जनवरी:
    • बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मिथुन की शानदार प्रस्तुति
    • छात्र-छात्राओं द्वारा “ट्राइबल फैशन वॉक”, जिसमें स्थानीय कला और संस्कृति की झलक मिलेगी
  • 16 जनवरी:
    • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका अक्षरा सिंह की प्रस्तुति
    • भिलाई का “इंडियन रोलर म्यूजिक बैंड” लाइव परफॉर्मेंस देगा

सांस्कृतिक संध्या में झलकेगी परंपरा और आधुनिकता

महोत्सव में छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के साथ-साथ पारंपरिक एवं आधुनिक कार्यक्रमों का संयोजन देखने को मिलेगा। ट्राइबल फैशन वॉक प्रदेश की आदिवासी संस्कृति की अद्भुत झलक पेश करेगा।

तातापानी महोत्सव संस्कृति, परंपरा और मनोरंजन का संगम बनने जा रहा है, जहां लोककला और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम दर्शकों को देखने मिलेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *