छत्तीसगढ़रायगढ़

विज्ञान और गणित विषय में रूचि विकसित करने किया गया आयोजन

Advertisement

सुकमा । कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन एवं जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में 09 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मण्डावी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों में विज्ञान एवं गणित विषय में रूची विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभिक स्तर अंतर्गत (कक्षा 1 ली से 8वीं) तक  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास सुकमा में यह आयोजित किया गया जिसमें विकासखंड से चयनित 40 बच्चों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुकमा, द्वितीय स्थान छिन्दगढ एवं तृतीय स्थान कोन्टा को प्राप्त हुआ। इसी तरह हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी की प्रतियोगिता पीएमश्री स्कूल शा.बा.उ.मा.वि. सुकमा में आयोजित किया गया जिसमें विकासखंड से चयनित 40 बच्चों ने लिया भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान कोन्टा, द्वितीय स्थान छिन्दगढ एवं तृतीय स्थान सुकमा को प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता डिजिटल मोड .में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के टी.डी.दास प्राचार्य सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास सुकमा तथा पी.अनिल कुमार प्राचार्य सेजेस हिन्दी माध्यम सुकमा नोडल अधिकारी ने अपने टीम के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी  मंडावी के द्वारा सभी विजेता छात्रों को प्रशस्तिपत्र एवं मोमेंटो सहित पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सुकमा  उमाशंकर तिवारी, अन्य शिक्षकगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button