चक्रधरपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा अमर कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक में जीत पक्की करने की रणनीति पर किया गया मंथन

चक्रधरपुर। मंगलवार को अमर कंपलेक्स चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी पवन शंकर पांडे उपस्थित थे। पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम तथा अभिनंदन सह संकल्प सभा के विषय में भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विधान सभा चुनाव को लेकर मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई।
कराइकेला मंडल के लिए मालती गिलुवा बंदगांव मंडल के लिए ललित मोहन गिलुवा चक्रधरपुर नगर के लिए शेषनारायण लाल और अशोक दास चक्रधरपुर प्रखंड के लिए शशि भूषण सामड और टोकलो मंडल के लिए विजय मेलगांडी के नामों की घोषणा की गई है।
आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पक्की की रणनीति पर मंथन किया गया साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और सम्मान समारोह के आयोजन पर गंभीर चर्चा की गई। इस बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी पवन शंकर पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्या मालती गिलुवा, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री विजय मेलगांडी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश मुंडा, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, दीपक सिंह, दारा महतो सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।