छत्तीसगढ़रायगढ़

नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रशासक नियुक्त, कलेक्टर सरगुजा ने संभाला कार्यभार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-178/2024/18, दिनांक 31 दिसंबर 2024 के परिपालन में नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रशासनिक व्यवस्था को लागू किया गया है।

नगर निगम अंबिकापुर के वर्तमान परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात, कलेक्टर सरगुजा द्वारा आज, 8 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न, नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रशासक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया

यह नियुक्ति नगर निगम की सुचारू प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है, ताकि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो। प्रशासक के रूप में कलेक्टर सरगुजा अब नगर निगम के विभिन्न कार्यों की देखरेख और निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

शासन के निर्देशानुसार, यह कदम नगरीय प्रशासन को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button