गांव – गांव में अवैध महुआ शराब का धंधा जोरों पर सिंघनपुर में कोसीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

आरोपी के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब जप्त कर कोसीर पुलिस ने भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी – बंशीलाल यादव पिता झालर यादव उम्र 38 साल साकिन सिंघनपुर थाना कोसीर जिला  सारंगढ बिलाईगढ

कोसीर । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गांव गांव में अवैध महुआ शराब का धंधा जोरों पर है जिला स्तर से गांव तक हो रही कार्यवाही पर नजर डालें तो शराब का धंधा जोरों पर है ।गंदा है पर धंधा है पुलिस कार्यवाही के बाद भी सामाजिक बुराई चर्म पर है आखिर महुआ शराब का धंधा क्या गरीब  वर्ग के जीवन यापन का क्या जरिया है

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना ,चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए  पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश चंदेल ,

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिसके द्वारा  आज दिनांक 28.06.24 को जरिये मुखबीर  से सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर का बंशीलाल यादव अपने कब्जे घर परछी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है

कि  सूचना पर हमराह स्टाफ गवाहन के मौका स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी बंशीलाल यादव पिता झालर यादव उम्र 38 साल साकिन सिंघनपुर के कब्जे से कुल 45 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब को जप्त कर  पुलिस ने कब्जा में लिया । मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी , महिला आरक्षक  अंजना मिंज, आरक्षक सुरेश बर्मन ,गिरिजाशंकर देवांगन ,धनसाय कुर्रे,प्रदीप रात्रे, यशवंत साहू  का विशेष योगदान रहा ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *