कच्चे घर से पक्के मकान का सफ़र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उर्मिला का सपना हुआ साकार

By
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में अब जरूरतमंद परिवारों का पक्का मकान बनकर तैयार हो रहा है। पक्के मकान होना, जो कभी सपना हुआ करता था, अब वह आकार ले रहा है। ऐसी ही एक कहानी है उर्मिला देवी की जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना से सकारात्मक बदलाव आया है।

पक्के मकान का सपना हुआ साकार
अम्बिकापुर नगर निगम पालिका क्षेत्र के झंझटपारा की रहने वाली श्रीमती उर्मिला देवी बताती हैं कि उनके पति श्री राम सेवक यादव ठेला लगाकर फल बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में पांच सदस्यों का परिवारों है। बेटा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और बेटी घर में रहती है। पति की आमदनी से घर का खर्च चलता है। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनाना हमारे लिए सपने जैसा था। कभी सोचा नहीं था कि अपना भी पक्का मकान बनेगा लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे सपने को आकार दिया।

जरूरतमंद परिवारों का बना ‌पक्का मकान तैयार
उर्मिला देवी उन दिनों को याद कर भावुक हो जाती हैं जब कच्चे मकान में रहतीं थीं। बदलते मौसम के साथ ठंडी गर्मी तो जैसे तैसे निकल जाती, लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ़ बरसात में हुआ करती थी। बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता था। जिसकी वजह से भारी परेशानी होती थी। डर लग रहा था, कि कैसे रहेंगे। बारिश के पानी से खुद बचें या घर के समान को बचाएं। बस यही जद्दोजहद चलती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हमने नगर निगम में आवेदन दिया था। जिसके फलस्वरूप हमारा भी पक्का मकान बना। आज पूरा परिवार भयमुक्त होकर पक्के मकान में निवास करता है।

उर्मिला देवी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना हम जैसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। जिसे छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *