सुशासन सप्ताह पर अटल चौक की साफ सफाई

By
Advertisement

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

बलरामपुर,18 दिसंबर 2024/ सुशासन सप्ताह अंतर्गत गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में सभी ग्राम पंचायतों में अटल चौक की साफ सफाई कर रंगरोगन किया गया। छात्रावास परिसर की सफाई की गई।जिसमें छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु घासीदास के द्वारा समाज में फैले भेदभाव और विषमता जैसी कुरीतियों को दूर करने किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताते हुए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही लोककल्याण के विषयों पर चर्चा करते हुए आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय नीतियों की जानकारी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *