सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत हत्या के मामले मे आरोपी कों चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार

Advertisement


🔷 थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।
🔷 मृतक द्वारा घरवालों से अक्सर मारपीट करने की घटना से नाराज होकर आरोपी पुत्र द्वारा आवेश मे आकर मृतक कों ईट, डंडे और लात से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ईट एवं डंडा किया गया जप्त


सरगुजा । सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक वीरेंद्र एक्का साकिन मठपारा थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 24/06/24 कों थाना मणीपुर आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि इसका भांजा सागर कुजूर सूचक कों मोबाइल से जानकारी दिया कि भांजा का पिता मृतक इन्दर लाल कुजूर के सिर में चोट लगने से ईलाज हेतु अस्पताल ले जा रहे है, तब सूचक जिला अस्पताल अम्बिकापुर जाकर देखा तो सूचक का जीजा अस्पताल मे फौत कर गया था, मृतक के सर मे चोट पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था, सूचक के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे मर्ग क्रमांक 42/24 धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच मे लिया गया।

दौरान जांच विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गए, परिजनों के बयान मे मामला प्रकाश मे आया कि घटना दिनांक 24/06/24 कों देर रात मृतक का पुत्र सागर कुजूर मठपारा स्थित अपने घर मे था, और अपने पिता इंदरलाल कुजूर के द्वारा घरवालों से बार बार मारपीट किये जाने की घटना से तंग आकर आवेश मे आकर अपने पिता इंदरलाल कुजूर कों ईट, डंडा एवं लात से मारकर मृतक कों गंभीर चोट कारित कर घर से चला गया अगले दिन 24/06/24 कों वापस घर आकर देखा जो पिता की तबियत ज्यादा ख़राब होने पर ईलाज हेतु अस्पताल ले गया जहा मृतक फौत कर गया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सागर कुजूर 22 वर्ष साकिन मठपारा मणीपुर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपने पिता द्वारा घरवालो से अक्सर लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने की घटना से नाराज होकर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर अपने पिता मृतक इन्दर लाल कुजूर कों घर मे पड़े ईट से चलाकर सिर मे मारना स्वीकार किया गया, मृतक के गिरने पश्चात डंडा एवं लात से मारकर गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ईट और डंडा जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 221/24 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध कायम कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे,सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पन्नालाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी, सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, निर्मल सिंह नगर सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *