ट्रैफिक एडवायजरी आम जनता के आवागमन हेतु

By
Advertisement
Advertisement

माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का दिनांक 09/12/2024 को सरगुजा आगमन एव कार्यक्रम प्रस्तावित होने से आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है-

01. मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

02. गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, स‌द्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

03. रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

04. आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।

05. सभी प्रकार के भारी वाहनों को अम्बिकापुर शहर में व्हीआईपी मूवमेंट के दौरान आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

माननीय  विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का दिनांक 09/12/2024 को अम्बिकापुर प्रस्तावित आगमन के अवसर पर आवागमन एवं वाहन पार्किंग हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल की जानकारी

वाहन पार्किंग स्थल

P-01 (पी.जी. कॉलेज ऑडिटेरियम के सामने स्थल):-

व्ही. व्ही.आई.पी. व्यक्तियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

P-02 (इंडस्ट्रीयल एरिया):-

मंच में बैठने वाले सभी व्हीआईपी व्यक्तियों एवं मीडिया संस्थान के सदस्यों हेतु वाहन पार्किंग स्थल।

P-03 (राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान):-

अम्बिकापुर शहर की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल ।

P-05 (बी.टी.आई मैदान):-

अम्बिकापुर शहर की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

P-06 (सर्कस मैदान, डे टू डे किराना दुकान के बगल में):-

ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारी / कर्मचारियों एवं आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

P-07 (बनारस रोड़ स्थित आलोक दुबे का खाली प्लाट)

बनारस रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल

P-08 (नवापारा चर्च मैदान):-

प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल ।

P-09 (पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान प्रवेश द्वार रिंग रोड़):-

रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं शहर के अन्य मार्गो की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

P-10 (किसान राईस मिल मैदान):-

एम.जी. रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *