वीडियो कॉल कर मां के सामने फंदे पर झूल गया बेटा

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में हृदय विदारक घटना देखने को मिली। जहां एक बेटा बीती रात तकरीबन 8 से 9 बजे के मध्य अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम हंस राज कोसलें पिता नर्मदा प्रसाद कोसले उम्र लगभग 28 वर्ष ने बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर बांकी मोगरा पुलिस  सुबह मौके पर पहुंची,शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक की मां ने अपनी बहु और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए,उन्हे ही अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की मां ने बताया की उनके बेटे ने इस आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व उन्हे वीडियो कॉल किया था जिसमें वह अपनी पत्नी के द्वारा बेटे को ले जाने और लगातार प्रताड़ित करने की बात कह रहा था।

वह अपनी तकलीफ और अपनी व्यथा को वीडियो कॉल पर बताए जा रहा था और रोए जा रहा था, मां उसे चुप करा रही थी इसी दौरान वह छत में लगे पंखे पर साड़ी का फंदा बनाता है और फंदे पर लटक जाता है। मृतक की मां वीडियो कॉल पर यह सब देखते हि सन् रह जाती है। 9 महीने अपने कोख में पालकर दुनिया में लाने वाली मां अपने पुत्र को मरता हुआ देख बेहद ही दुखी है वह पुलिस से अपने बेटे को न्याय दिलाने गुहार लगा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *