थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 04 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

By
Advertisement
Advertisement

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 8560/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त

भाथूपारा मंदिर के पीछे आम जगह पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 07/12/24 कों थाना मणीपुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि भाथूपारा मंदिर के पीछे आम जगह पर कुछ व्यक्ति रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 04 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01)दिनेश दास उम्र 38 वर्ष साकिन भाथूपारा  (02) विकास साहू उम्र 26 वर्ष साकिन मणीपुर (03) सतीश साहू उम्र 52 वर्ष साकिन मणीपुर (04) प्रिन्स साहू उम्र 24 वर्ष साकिन बंजारी थाना मणीपुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 8560/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 375/24 धारा 3 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर शरण सिंह आरक्षक अतुल शर्मा, इम्तियाज़ खान, सुरेश गुप्ता,  उमाशंकर साहू, बरन सिंह सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *