बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खन्न पर खनिज की बड़ी कार्यवाही

By
Advertisement

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 19 वाहन जप्त

बिलासपुर :- कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.12.2024 को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही की गई। जिसमें खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन में संलिप्तता पाये जाने पर 07 हाईवा वाहनों को जप्त कर बेलगहना थानें में सुरक्षार्थ रखा गया है।

राजस्व विभाग के द्वारा भी 04 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर को जप्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। करहीकछार रेत खदान संचालक को भी नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त खनिज अमला के द्वारा आज दिनांक को ही अवैध रेत परिवहन करते हुए घुटकु, कछार एवं पेण्डरवा क्षेत्र से 04 ट्रैक्टर को जप्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजांे के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *