मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की राह पर बलरामपुर जिला

By
Advertisement
Advertisement

एक वर्ष पूर्णता की ओर साय सरकार की सुशासन

जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ मिल रहा प्रधानमंत्री आवास का लाभ

गरीबों की जिंदगी संवारने का बेहतर प्रयास

बलरामपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शासन काल में योजनाओं ने रफ्तार पकड़ी है। शासन-प्रशासन के प्रयासों से जमीनी स्तर पर भी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। ज्ञात होगा कि विगत वर्ष 13 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार बनाई और प्रतिबद्धता के साथ जनता के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में साय सरकार के एक वर्ष पूरे होेने जा रहे हैं। इन एक वर्षों में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में विकास कार्य हुए हैं, जिसके प्रति आम नागरिकों की प्रतिक्रिया और जिले में सरकार के प्रति आम जनता का क्या नजरिया साझा करते हैं।

प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित हितग्राही श्री एतवा बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची के निवासी हैं। वे बताते हैं कि 2023-24 में उनको आवास की स्वीकृति हुई और किस्त की राशि प्राप्त होते ही उन्होंने आवास निर्माण कार्य शुरू किया। वे बताते है कि हाल ही में उनका आवास पूर्ण हुआ है। उन्होंने स्वच्छता की ओर बढ़ते हुए अपने घर पर शौचालय भी बनवाया है। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड का लाभ, प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री का भी लाभ ले रहे हैं।

श्री एतवा अपनी आपबीती बताते हैं कि मैं, पत्नि और बच्चों के साथ मिट्टी की बनी छोटे से घर में रहते थे। बरसात के दिनों में छप्पर से टपकते पानी से पूरा घर गिला हो जाता था, जिससे बड़ी परेशानी होती थी। वे बताते हैं कि मजदूरी ही मेरा आय का जरिया रहा जिससे बचत नहीं हो पाती थी। विपरीत परिस्थितियों में हालात और भी खराब हो जाते थे। लेकिन अब शासन के द्वारा सपनों का पक्का मकान मिल चुका है। वे आगे बताते हैं कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है।

वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से ही अब उनकी कल्पनात्मक सोच साकार हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
इस प्रकार से शासन की विभिन्न योजनाओं से कई गरीब परिवारों की जिंदगी संवरने लगी है। निःशुल्क राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास के साथ अन्य योजनाओं की अनेक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *