राजीव युवा उत्थान योेजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Advertisement

बलरामपुर,  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 की तैयारी हेतु राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभियर्थियों को जिला बिलासपुर में निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन संभागीय मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, सरगुजा, दुर्ग में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2024 शाम 04ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *