विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने किया निरीक्षण

Advertisement

शासन द्वारा दी गई सुविधाओं के सम्बन्ध में किसानों को दी जानकारी, व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को अम्बिकापुर के धान उपार्जन केंद्र करजी, दरिमा तथा नवानगर पहुंचकर धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया, किसानों ने इसपर संतुष्टि जताई। उन्होंने किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी तथा धान तौलाई का भी निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्री भोसकर ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि आपकी सुविधा के लिए खरीदी केंद्र में माइक्रो एटीएम हैं, जिससे दस हजार रूपए तक की राशि निकाल सकते हैं। अब आपको उपार्जन केंद्र तक धान परिवहन, किराए पर लिए गए ट्रैक्टर आदि का भाड़ा के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी की जा रही हैे। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए श्री भोसकर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *