नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर,  जिले के नये कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, रीडर कक्ष, सभाकक्ष सहित जिला निर्वाचन कार्यालय, एन.आई.सी., समाज कल्याण विभाग, खनिज विभाग, जिला रोजगार कार्यालय,

उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, क्रेडा एवं पशुपालन विभाग, जनसंपर्क कार्यालय सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. एन. पाण्डेय,डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता , श्रीमती इंदिरा मिश्रा एवं जिला कार्यालय प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *