छत्तीसगढ़

जिले मे कार्यरत 04 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया  पदोन्नत

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित,

गत दिनांक 15/11/24 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.)के निर्देशन में पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर 03 महिला आरक्षक एवं 01 आरक्षक कुल 04 आरक्षकों कों फीता लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया,

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने सभी प्रधान आरक्षको को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई।



पदोन्नत महिला प्रधान आरक्षक किरण सोनी, अंजेला मिंज, मेबिस ज्योत्स्ना खाखा एवं पदोन्नत प्रधान आरक्षक निरज पाण्डेय को कार्यक्रम के दौरान पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान संभागीय सेनानी नगर सेना श्री राजेश पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक एम.आर. कश्यप, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री राजेंद्र मंडावी, नगर सेना कमांडेंट श्री शिवकुमार कठोतिया एवं सरगुजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button