जबरन दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार,

2 Min Read

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
 महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 13/11/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 13/11/24 के शाम कों पीड़िता काम कर वापस अपने किराये के रूम मे जा रही थी,

इसी दौरान पास मे ही रहने वाला व्यक्ति बादल कुजूर पीड़िता कों पकड़कर रूम के पास ही घेरा दीवाल के पास ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं और घटना के बारे मे किसी और कों बताने पर जान से मारने की धमकी दिया हैं, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 572/24 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बादल कुजूर का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम बादल कुजूर उम्र 21 वर्ष साकिन मेंड्राकला खुर्द हाल मुकाम गोरसीडबरा थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, आरक्षक ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment