पतरातू डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरु की 135वीं जयंती मनाया गया

Advertisement
Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर पतरातू डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरु की 135वीं जयंती मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने कहा कि बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है, बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उनके साथ समय बिताना पसंद करते थे। विधायक उदेश्वरी पैकरा ने अपने मद के स्कूल को दो लाख रुपए देने की घोषणा की। प्राचार्य आशुतोष झा ने कहा कि बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है यह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। इस जयंती को मनाने के पीछे का कारण बच्चे है। इस दिन को बच्चों की खुशियों, अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मनाया जाता है। विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

बाल दिवस के अवसर पर एलकेजी और यूकेजी का टॉफी रेस, कक्षा पहली और दूसरी का स्पून रेस, फ्रॉग रेस, कक्षा पांचवीं डांस किया गया। अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सजंय सिंह, शशिकला भगत, मनोज बंसल, संतोष पांडेय, विनय भगत, शुभम सोनी, महेंद्र गुप्ता, राजेश यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *