छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, कोरिया में पहले दिन 1600क्विंटल से अधिक धान खरीदा जाएगा

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। कोरिया में गुरुवार को धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस मौके पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने पूजा अर्चना के बाद तौल कांटे में पुष्प चढ़ाकर धान तौल का किया शुभारंभ।

साथ ही धान खरीदी के पहले केन्द्र तरगवां में पहली महिला किसान कमला बाई को कलेक्टर ने फूल माला पहना मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

क्षेत्र में पहले दिन क्षेत्र में पहले दिन 21 समितियों में 53 टोकन से 1600 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जाएगा।

पूजा के बाद शुरू की गई धान खरीदी

पूजा के बाद शुरू की गई धान खरीदी

प्रशासन का दावा – तैयारी पूरी

इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 100% ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

प्रमुख रूप से नए और पुराने बारदाने भी पहुंचा दिए गए हैं। जिनमें नए बारदाने विपणन संघ को प्रदान किए गए हैं, जबकि पुराने बारदाने राइस मिलर्स और पीडीएस दुकानों से प्राप्त कर केंद्रों पर भेजे गए हैं।

इसके साथ ही नमी मापक यंत्र, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी किसानों की सुविधा के लिए सुनिश्चित की गई हैं। पिछले वर्ष टोकन के लिए रात में लंबी कतारों की मीडिया में आई खबरों को ध्यान में रखते हुए, इस बार शासन ने 100% टोकन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध कराई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *