दिसंबर में आयोजित होगा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 6424 का जिले में सम्मेलन
संघटनात्मक चुनाव हेतु सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी
धनौली के पुष्कर रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह
जिले के कर्मचारियों के छोटे-छोटे समस्याओं के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एक शिकायत सेल का गठन करने जा रहा है जिसमें समस्याग्रस्त कर्मचारी अपनी शिकायत कर सकेंगे। संघ इसके लिए एक शिकायत नंबर भी जारी करेगा। संघ यथासंभव उन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेगा।

उक्त बातें छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह में जिला अध्यक्ष विश्वास गोवर्धन ने व्यक्त किये। श्री गोवर्धन ने कहा कि आने वाले महीने में छत्तीसगढ़ तिथि वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 6424 में संगठनात्मक चुनाव होने हैं इसलिए संघ के सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी तथा चुनाव पूर्व यहां गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किए जाने की तैयारी है।
श्री गोवर्धन ने उपस्थित जनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को यथासंभव योगदान देने का आह्वान किया । इस अवसर पर संघ के नेता अक्षय नामदेव ने छत्तीसगढ़ तिथि वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के गौरव शाली इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि सभी संघ का मूल अग्रणी संघ यही है समस्या ग्रस्त कर्मचारियों के समस्या के निराकरण के लिए माहती भूमिका का निर्वहन किया है यही कारण है कि राज्य के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी छत्तीसगढ़ तिथि वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ को पसंद करते हैं।

श्री नामदेव ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के संघ के जिला अध्यक्ष विश्वास गोवर्धन के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने नाम के अनुरूप जिले के कर्मचारियों का विश्वास जीता है। श्री नामदेव ने आने वाले महीने में संपन्न होने वाले संघ के सम्मेलन कार्यक्रम के लिए 5100 अग्रिम देने की घोषणा की संघ के सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात कही।

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की वरिष्ठ नेता मोनिका जैन मैं कहा कि इस कार्यक्रम से कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ है तथा आंदोलन हड़ताल से हटकर इस तरह गतिविधियों से कर्मचारियों में भाईचारे का संचार होता है। संघ के वरिष्ठ नेता सूरज चौहान ने कहा कि जिले के कर्मचारियों में हमारे संघ के नेता विश्वास गोवर्धन के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा वे कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहते हैं उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए संघ के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। पदोन्नति प्राप्त एम एस पांडे ने संगठन हित में अपने विचार व्यक्त करते हुए संघ द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद उरमालिया ने किया वहीं आभार प्रदर्शन संघ के वरिष्ठ नेता सुदर्शन भैना ने किया।
इसके पूर्व कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक रूप से अनारदाना एवं फुलझड़ी जलाकर दीपावली मनाई तत्पश्चात रात्रि भोज का सभी कर्मचारियों ने आनंद उठाया। एस एम पाण्डेय, पदोन्नत पद कोच अजा क्रीड़ा परिसर मुंगेली

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति विश्वास गोवर्धन,सुदर्शन भैना, अक्षय नामदेव,सूरज चौहान, केशव राय, शैलेन्द्र नामदेव, एस के सोनी,माधव रौतेल,रविन्द्र नाथ देव,अरविंद उर्मलिया,मोनिका जैन, रोसा गुड़िया, राकेश मोर्चे, अजय केशरवानी,संतोष मांझी, सुनीता लाल, स्मिता गोवर्धन, देवेंद्र शुक्ला,पी के श्रीवास्तव,श्याम शर्मा, विवेकानंद उरैहा, अंजनी दुबे, एस के नामदेव,विकास तंबोली, जीत राम साहू, सी एल वर्मा, पी सिंह, राजेश कश्यप,सूरज सूर्यवंशी,मेघ सिंह मरकाम, राकेश कैवर्त्य, डी के सिडार ,
प्रकाश पैकरा विनय केवर्त्य, रूपेश कश्यप, मनोज काशीपुरी
शिवशंकर पैकरा, मनीष कुमार, किरण कुमार सहित स्कूल शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व, उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, पंचायत विभाग के कर्मचारी साथी उपस्थित थे