पुलिस ने की कार्रवाई: ठग गैंग को खाते उपलब्ध कराने वाले चार गिरफ्तार, 84 लाख कराया होल्ड

Advertisement

ऑनलाइन ठगों के लिए बैंक खातों की व्यवस्था करने वाले चार ठगों को पुलिस ने पं. बंगाल, भोपाल, दिल्ली और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खाते से 84 लाख रुपए होल्ड कराया गया है। 40 से ज्यादा खातों को फ्रीज किया गया। चारों आरोपियों ने अपने नाम

पुलिस अफसरों ने बताया कि सुमन शील(28)पं. बंगाल, देवराज कुशवाहा (40) भोपाल, दीपक कुमार (29) दिल्ली और सय्यद जानी बासा(46)आंध्रप्रदेश को छापा मारकर पकड़ा गया है। चोरों अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं। आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाई है। उसके नाम से अलग-अलग बैंक में खाता खोला और उसे ठगों को बेच दिया।

अब तक 250 खाते कराए बंद साइबर थाना पुलिस ने पिछले 6 माह में 37 केस दर्ज किया है। इसमें अब तक 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उनके 250 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है। जबकि 260 सिम को ब्लॉक कराए गए हैं। फ्रीज कराए खातों में 400 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। ठगों ने देश के कई राज्यों में ठगी की है। अब तक पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 4 करोड़ रुपए होल्ड कराए हैं, जबकि 2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कराई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *