भीषण हादसा दो ट्रकों की भिड़ंत से उड़े गाड़ी के परखच्चे, हादसे में 6 लोगों क मौत

Advertisement

आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शुक्रवार सुबह 5 बजे क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव के पास हाईवे पर दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है।

बताया गया कि मृतकों की पहचान पश्चिमी गोदावरी जिले के तल्लारेवु के निवासियों के रूप में की गई है। हादसे के वक्त ट्रक में कुल 10 लोग सवार थे। एक ट्रक कृ्ष्णा जिले के बंटुमिली की ओर जा रही थी और दूसरी पुडुचेरी से भीमावरम की ओर जा रही थी। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

वहीं मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने कहा, “लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय मिनी ट्रक कंटेनर लॉरी से टकरा गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *