संत जेवियर स्कूल की  छात्रा अनुष्का मुंडरी एस.जी.एफ.आई नेशनल स्कूल गेम्स में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

By
Advertisement
Advertisement


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के संत जेवियर इंग्लिश स्कूल, पोटका की कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का मुंडरी अब मध्यप्रदेश के विदिशा में 8 नवंबर से आयोजित होने वाले एस.जी.एफ.आई नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुष्का ने हाल ही में रांची में आयोजित खेलो झारखंड स्कूल गेम्स में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

अनुष्का 2 नवंबर को रांची के लिए रवाना हुई हैं। वह वहां पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी तथा इस शिविर के बाद रांची से ही झारखंड टीम के साथ विदिशा के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस अवसर पर संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर एस. पुथुमय राज और विद्यालय की उप प्राचार्या सिस्टर रानिट ने अनुष्का को शुभकामनाएं दीं।

फादर पुथुमय राज ने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इस प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी और स्कूल तथा झारखंड का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक नूतन गागराई एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित थे। सभी ने अनुष्का को बधाई देते हुए उनके सफल होने की कामना की और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह विदिशा में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *