चोरी की बैटरी विक्रय करने हेतु ग्राहक की तलाश करने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By

थाना मणीपुर पुलिस टीम मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आपराधिक गतिविधियों से शामिल आरोपियों पर पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर पुलिस टीम द्वारा लगातार सख्ती से कार्यवाही कर आरोपियों कों गिरफ्तार किया जा रहा हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना मणीपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति चोरी की बैटरी लेकर बैटरी बेचने हेतु मणीपुर थाने से आगे पुलिया के पास ग्राहक की तलाश कर रहा हैं।

पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंचकर उक्त संदेही कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम अंशु आत्मज इन्दर साय सोनवानी उम्र 20 वर्ष साकिन साकिन साड़बार थाना मणीपुर का होना बताया, संदेही के कब्जे मे रखे बोरी मे रखे सामान के बारे मे पूछताछ किये जाने पर बोरा मे 03 नग बैटरी रखना बताया, बैटरी के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त बैटरी चोरी का होना बताया गया एवं आरोपी द्वारा कबाड़ का धंधा कर उक्त चोरी की बैटरी कों विक्रय करने हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया, आरोपी द्वारा अपराध घटित किया जाना स्वीकार किये जाने पर थाना मणीपुर मे इस्तगासा क्रमांक 05/24 धारा 35(3) बी.एन.एस.एस./303(2) बी. एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक कुश सोनी, इम्तियाज, शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *