छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना बना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का आधार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिल रही राशि से आर्थिक स्थिति में हो रहा सतत सुधार

बलरामपुर  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है। महतारी वंदन योजना की शुरुआत से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का द्वार खुल गया है, सभी स्तर पर महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी अब अपनी आवश्यक जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। योजना से मिलने वाली राशि अब उन महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है जो अकेले अपने परिवार का खर्च चला रही हैं, महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें काफी मदद मिल रही है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर के ग्राम जमुआंटांड की रहने वाली रंगोली सिंह ने बताया कि महतारी वंदन योजना हम महिलाओं के लिए राज्य शासन द्वारा शुरू की गई अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत हर माह मेरे बैंक खाते में 01 हजार रूपये राज्य शासन द्वारा सहायता के रूप प्रदान की जा रही है।

वे कहती हैं कि पहले घर का खर्चा हमारे घर के पुरुष चलाते थे, परन्तु इस योजना का शुभारंभ होने से हम भी अपने पति के साथ मिलकर अपने घर का खर्चा चला रहीं हैं। वे कहती हैं अब तक अपने पति पर निर्भर थी लेकिन अब योजना से प्राप्त राशि से स्वयं निर्णय लेकर खर्च कर रहीं हैं।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ऐसे ही कई महिलाओं के लिए योजना की राशि उपयोगी सिद्ध होगी। कई महिलाएं अपने अधूरे सपने आशाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। रंगोली जैसे ऐसे कई परिवार है जो बताते है कि इस योजना से बहुत खुश हैं और इसके लिए शासन को धन्यवाद करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button