बलौदाबाजार हिंसा मामले का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, बोले- घटना की होगी पूरी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा

Advertisement

बलौदाबाजार जिले के लिए 10 जून को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया और 100 से ज्यादा दोपहिया और 30 चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया. आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही कलेक्टर ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा.

इस हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. शहर में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने 16 जून तक धारा 144 लागू कर दी है. इन सबके बीच रात 1 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल समेत जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का अवलोकन किया और जानकारी ली. इस दौरान तीनों मंत्रियों ने घटना की निंदा की. वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना की पूरी जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

घटना को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सतनामी समाज के लोग सत्य अहिंसा पर विश्वास करते हैं और हमने उनकी मांग पर न्यायिक जांच करने का आदेश कर दिया था और समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मान गये थे. समाज के लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने की बात कही थी

और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की बात कही थी. पर यह घटना घटी है बहुत ही निंदनीय है और इस तरह के कार्य में आसामाजिक तत्वों का हाथ है. जिन्होंने भीड़ को उकसाया और पूरे कलेक्टर परिसर में आग लगाकर तांडव मचाया. निश्चित ही इसकी पूरी जांच होगी, दोषियों को नहीं बक्शा जायेगा. कठोर कार्रवाई होगी.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *