ग्रामीणों के घर के बाहर पड़े महिलाओं के वस्त्र जैसे साड़ी,

3 Min Read
Advertisement

पेटीकोट इत्यादि की पिछले 04 वर्षों से चोरी करने वाला चोर इमिल तिर्की जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

कृषि विस्तार अधिकारी के घर में ताला तोड़कर 07 नग नई साड़ी की चोरी करने पर चोर इमिल तिर्की को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार,

इमिल तिर्की महिलाओं के वस्त्र जैसे साड़ी, पेटीकोट इत्यादि की चोरी करने के उपरांत वह उसे पहनकर खूब नाचता था,

थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम चिटकवाईन ग्राम का है आरोपी इमिल तिर्की,

आरोपी के विरूद्ध थाना नारायणपुर में भा.न्या.संहिता की धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.संहिता का अपराध दर्ज।

आरोपी का नाम:- इमिल तिर्की उम्र 26 साल निवासी चिटकवाईन थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ.ग.।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सलिल कुजूर उम्र 49 साल निवासी रानीकोम्बो थाना नारायणपुर ने दिनांक 18.10.2024 को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ है, यह दिनांक 12.10.2024 को अपनी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज हेतु बाहर लेकर गया था, वापस दिनांक 18.10.2024 के शाम को अपने क्वार्टर में आकर देखा कि इसके क्वार्टर में दरवाजे के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था, अन्दर जाकर देखा कि इनके अलमारी में रखा 07 नग साड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से ज्ञात हुआ कि इस तरह की साड़ी चोरी का आरोपी ग्राम चिटकवाईन का रहने वाला इमिल तिर्की हो सकता है, इस सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त घटना दिनांक को प्रार्थी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 07 नग साड़ी की चोरी करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से चोरी किया हुआ 07 नग साड़ी को जप्त किया गया है।

आरोपी इमिल तिर्की से पूछताछ करने पर बताया कि वह विगत 04 वर्ष से गांव-गांव जाकर घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े जैसे-साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज इत्यादि की चोरी कर उसे पहन कर खूब नाचना बताया। वह विगत 04 वर्ष से महिलाओं के कपड़े चोरी करते आ रहा है, पर इसके विरूद्ध किसी प्रकार का पूर्व में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्र.आर. 416 अनानियुस टोप्पो, न.सै. विरेन्द्र भगत का योगदान रहा है।
 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *