महिला सशक्त होगी तो परिवार ,समाज और देश मजबूत होगा- आदिकांत सारंगी

Advertisement

झारखंड पिछड़ी मोर्चा ने किया चेलाबेड़ा, जंतालबेड़ा व पनसुवां में महिलाओं को सम्मानित ,                      

13 तारीख को विधान सभा चुनाव में पिछड़ी मोर्चा को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान

चक्रधरपुर। नारी शक्ति मजबूत होने से देश मजबूत होगा। एक स्वास्थ्य परिवार और समाज की स्थापना में महिलाओं भूमिका अहम होती है।

यह बात मंगलवार को चेलाबेड़ा, जनतालबेडा,  और पनसुआ में झारखंड पिछड़ी मोर्चा के द्वारा  महिलाओं के सम्मान में आयोजित महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम में झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संयोजन सह अधिवक्ता आदिकांत सारंगी ने कहा।  झारखंड पिछड़ी मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार गांवों में जाकर जनता से संपर्क साध रहा है। वहीं नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए जागरूक कर रहा हैं।

मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड के चेलाबेड़ा, जंतालबेड़ा और पनसुवां गांव में नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को सम्मान  स्वरुप वस्त्र के रुप में साड़ी भेंट किया गया। नारी शक्ति सम्मान समारोह में झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संरक्षक सह युवा अधिवक्ता आदिकांत षाड़ंगी, केंद्रीय अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान, विधानसभा चुनाव के घोषित प्रत्याशी दमयंती नाग समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मौके पर आदिकांत षाड़ंगी ने कहा कि आज भी हमारे विधानसभा क्षेत्र काफी पिछड़ा है। अब भी गांव तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क नहीं है। पीने योग्य शुद्ध पानी नहीं है। यह तभी बदलेगा जब हम जागरुक होंगे। क्षेत्र के विकास में महिलाओं का हिस्सेदारी भी होना जरुरी है। जिस लिए पिछड़ी मोर्चा नारी शक्ति को सम्मान देते हुए एक महिला प्रत्याशी को सहयोग करने का अपील कर रहा है।

वहीं केंद्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि झारखंड पिछड़ी मोर्चा एक महिला को विधानसभा तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी के रुप में स्थान दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से नारी शक्ति को जागृत करने काम कर रहे हैं। मौके पर  मंगला कुजुर, विश्वनाथ तिर्की, लखिंद्र नायक, देवी प्रसाद नायक, शिवा मिंज, रानी नायक, जयंती गागराई समेत बड़ी  संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *