पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन का मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित

By
Advertisement
Advertisement

एसोसिएशन के सचिव सह समाज सेवी डॉ विजय सिंह गगराई ने कहा जारी रहेगा समाज सेवा                     

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के गुड़ासाई मैदान में मंगलवार सुबह पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भूतपूर्व सैनिक सह समाजसेवी दयासागर केराई की अध्यक्षता में किया गया।

जहां पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना की. ग्रामीणों ने कहा कि समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ग्रामीणों के साथ हमेशा सुख दुख में खड़ा रहते हैं ।

उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। शिक्षा,स्वास्थ्य,खेलकूद,संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्य से ग्रामीण काफी प्रभावित हुए है.जिसे लेकर ही ग्रामीणों ने अब समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई का हमेशा साथ देने का निर्णय लिया है।

वहीं इस मौके पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा से हमें नई जानकारी नए कौशल व नई सोच मिलती है.कहा कि स्वयं शिक्षित होने के कारण वे इन चीजों को समझते हैं और क्षेत्र भ्रमण कर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर दे रहे हैं.उन्होंने कहा कि अपना प्रतिनिधि ऐसा चुने जो आपका साथ दे।

इस मौके पर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सदस्यता ली.कार्यक्रम के दौरान प्रधान जामुदा,मदन बोयपाई,राधे जामुदा, जुगसिंह बाँकिरा, रामराई बाँकिरा, रामसिंह जामुदा, रवि गोप, साधु चरण जोंको, जुरा जोंको, शाहिल बोदरा, नीमलाल कांडेयांग, सन्नी सामड, लक्ष्मण खंडाईत समेत पंचायत के विभिन्न गांव के महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *