कानून व्यवस्था का पालन कराना ही पुलिस का लक्ष्यः भारद्वाज सिंह

By
Advertisement
Advertisement

नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए थाना प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च

अभिषेक सोनी

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कानून व शांति की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के निर्देश पर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने पुलिस स्टाफों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बलरामपुर मार्ग महुआपारा, शंकरगढ़ मार्ग बूढ़ाबगीचा, नगर पंचायत ख़ुटनपारा, गांधीचौक, अंबिकापुर मांर्ग पेट्रोल पंप तक पैदल फ्लैग मार्च कर अपनी ताकत दिखाई।

वही थाना प्रभारी श्री सिंह ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की पुलिस की सहायता की जरुरत पड़े तो बेझिझक होकर पुलिस से संपर्क करें। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी के साथ पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *