श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बन मालीपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ,    

By
Advertisement
Advertisement

महाअष्टमी के अवसर पर पंडाल में स्थापित दुर्गा माता के नौ स्वरूपों का दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 

संस्कृति कार्यक्रम में ओडिशा के मयूरभंज के छऊ नृत्य मंडली के मल्लिकार्जुन नृत्य पर झूमे लोग      

चक्रधरपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बनमलीपुर में अष्टमी के पावन अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

लट्टू उरांव कल्याण समिति बनमलीपुर के तत्वाधान में आयोजित इस सांकृतिक कार्यक्रम ने झारखंड के विभिन्न क्षेत्र के नृत्य मंडलियों के द्वारा झारखंड लोग नृत्य प्रस्तुत किया जिसमे देर रात तक लोग झूमते रहे। नृत्य मंडलियों की ओर से झारखंड और ओडिशा की आदिवासी लोग नृत्य से जुड़ी कई प्रकार आकर्षक और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र  ओडिशा के मयूरभंज के छऊ नृत्य मंडली की और से प्रस्तुत किया गया मल्लिकार्जुन नृत्य लोगो को भाव विभोर कर दिया। चक्रधरपुर के विधायक श्री सुखराम उरांव की प्रत्यक्ष तत्वाधान में अपने स्वर्गीय पिता लट्टू उरांव की स्मृति और अपने आवास में मनाए जाने वाले बनमलीपुर  दुर्गा पूजा पंडाल में चार दिनों तक  त्योहार का माहौल बना रहता है। इस दुर्गा पूजा में माता दुर्गा के दर्शन के लिए आसपास गांव लोगों के साथ साथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन होता है।

इस बार इस पूजा पंडाल में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन और दर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को महाअष्ठमी के पावन अवसर पर सुबह से ही माता दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जो देर रात तक चलता रहा। पंडाल परिसर में आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में युवा नेता राहुल आदित्य ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर नवमी उरांव विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और आसपास के गणमान्य लोग शामिल हुए। शनिवार को भी पंडाल में भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोज.न किय जेपी  जायगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *