MP Weather Update: समय से पहले दस्तक देगा मानसून, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश…

By
Advertisement
Advertisement

भोपाल। MP Weather Update: मानसून बहुत जल्द मध्य प्रदेश में दस्तक देने वाला है जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। बीती रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं उत्तर-पूर्व में गर्मी की तपिश से लोगों का हाल बेहाल रहा। जबलपुर और बालाघाट के रास्ते मानसून की एंट्री हो सकती है। जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस बार मानसून 8 दिन बाद दस्तक दे सकता है। माना जा रहा है कि 15 जून के बाद और 20 जून से पहले कभी भी मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है जिस वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी तो कहीं बारिश देखे गए। एक सप्ताह से अलग-अलग शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। वहीं रविवार को मुंबई, कोंकण समेत महाराष्ट्र के दक्षिण पश्चिम के हिस्से में मानसून पहुंचा है, जिससे कई इलाको में झमाझम बारिश हुई है। भारी बारिश कई शहरों में जलभराव की स्थिति देखी गई। तो वहीं  सड़कों पर करीब 1 फीट तक पानी भरा रहा। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुए हैं।

MP Weather Update: वहीं बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह उमस वाली गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं प्रदेश के कई इलाकों में प्री मानसून की गतिविधियां भी बनी रह सकती हैं। इसके साथ ही ग्वालियर – चंबल, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में कल से 16 जून तक लू के आसार भी जताए जा रहे हैं।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *